Bandhu 2.0 रिलीज, Shahid-Kriti-Rashmika की नई Energy पर भारी पड़ी Nostalgia, जमकर ट्रोल हुए स्टार्स

By एकता | Jun 17, 2026

कॉकटेल 2 के मेकर्स ने ओरिजिनल फिल्म के सुपरहिट और आइकॉनिक गाने तुम्हीं हो बंधु का नया वर्जन बंधु 2.0 रिलीज कर दिया है। गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत इस पर अपना फीडबैक देना शुरू कर दिया है। जहां कुछ फैंस को शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई तिकड़ी और उनकी हाई-एनर्जी वाइब काफी पसंद आ रही है, वहीं पुरानी यादों से जुड़े कुछ लोग इस रीमेक से थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Alpha Trailer Review: Alia-Sharvari के जोरदार एक्शन से फैंस खुश, पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया ट्रेलर

19 जून को रिलीज हो रही है फिल्म

कॉकटेल 2 की कहानी और स्क्रीनप्ले को तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर लिखा है। यह फिल्म इसी हफ्ते 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि सिनेमाघरों में यह नई तिकड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश