Kitchen Hacks: बिना मेहनत के आसानी से निकल जाएगी नारियल की गिरी, बस फॉलो करें ये ट्रिक्स

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2025

नारियल की मीठी गिरी और उसका पानी बहुत स्वादिष्ट लगता है। वहीं नारियल की गिरी का इस्तेमाल हम बहुत सी डिशेज को बनाने में करते हैं। वहीं पूजा-पाठ में भी नारियल और इसके शैल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं नारियल के खोल से लेकर इसकी गिरी सभी चीज जरूरत की होती है। बता दें कि नारियल की गिरी ठंडी होती है। वहीं गर्मियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। नारियल खाने में बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन जब नारियल से गिरी निकालने की बात होती है, तो यह बहुत मेहनत का काम लगता है।

कच्चे नारियल के छिलके को हटाने से लेकर उसका शेल और उससे गिरी को अलग करना मुश्किल होता है। जिसके कारण कई बार हम मार्केट से छिला हुआ नारियल ले आते हैं। जिससे कि छीलने के झंझट से बचा जा सके। क्योंकि नारियल का खोल काफी सख्त होता है। ऐसे में इसकी गिरी को निकालने के लिए भारी और नुकीली चीजों की मदद लेना पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप बिना चाकू और मेहनत के नारियल से गिरी निकाल सकती हैं।

सबसे पहले फ्रीजर में साबुत नारियल को करीब 15 मिनट के लिए रखें।

अब फ्रीजर से नारियल को बाहर निकाल लें।

फिर नारियल को दो भागों में तोड़ लें।

अब किसी नुकीली चीज की मदद से नारियल के किनारे पर गोल पूरा घुमा दें।

इसके बाद नारियल को धीरे-धीरे जमीन पर पटकें। इससे नारियल की पूरी गिरी बाहर आसानी से निकल जाएगी।

दूसरा तरीका

एक बर्तन में पानी को अच्छे से खूब गर्म करना है।

फिर एक साबुत नारियल को गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

अब आप हैमर की सहायता से नारियल को तोड़ें।

फिर किसी नुकीले स्टील के गिलास की मदद से गिरी निकालें।

इस तरीके से गिरी आसानी से निकल जाएगी।

अन्य टिप्स

सबसे पहले नारियल को दो भाग में तोड़कर एक भाग को कपड़े में उल्टा करके किसी भारी चीज से मारें। इससे गिरी बाहर निकल आएगी।

वहीं आप नारियल के खोल को बर्फ के ठंडे पानी में भी कुछ देर के लिए रख सकती हैं।

नारियल की गिरी को आसानी से निकालने के लिए इसके ऊपरी किनारों पर किसी भारी चीज से मारें। इस तरह से गिरी चाकू की मदद से बाहर निकल आएगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति

Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव

Smit Machchhar पर ट्रंप ने इधर किया बड़ा ऐलान, उधर ओमानी पायलट को मिलेगी बड़ी सजा, 9 लोग गोलियों से भूनेंगे? तैयारी शुरू

नौसेना जासूसी मामले में Andhra Pradesh Police ने दो आरोपियों को पकड़ा, हनी ट्रैप का खुलासा