बंगाल हार के बाद भाजपा नेताओं में रार, विजयवर्गीय और तथागत रॉय आमने-सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी नेताओं में तकरार तेज़ हो गयी है। त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल और बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष तथागत रॉय ने एक कुत्ते और बीजेपी के महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय का फोटो कोलाज ट्वीट करने के बाद विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, “वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन”।  तथागत रॉय के इस ट्वीट के बाद से ही बंगाल बीजेपी में  चल रही कलह एक बार फिर सामने आ गई है।

विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है तथागत रॉय

तथागत रॉय ने 2002 और 2006 के बीच बंगाल में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके है। बंगाल भाजपा के कद्दावर नेता रहे तथागत रॉय ने बंगाल में भाजपा को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस साल की शुरुआत में हुए बंगाल विधानसभा चुवाव में  भाजपा को सिर्फ 77 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। भाजपा को तृणमूल कांग्रेस के हाथों करारी हार का सामना  करना पड़ा था। पार्टी की हार से आहत रॉय ने चुनाव के बाद पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश और अरविंद मेनन को चुनावी हार के लिए जिम्मेदार बताया था। 

तथागत कर रहे हैं बंगाल भाजपा में वापसी की कोशिश

राजनीति के जानकार  बताते हैं कि तथागत रॉय राज्यपाल पद से हटने के बाद बंगाल भाजपा में वापसी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय और वर्तमान बीजेपी नेतृत्व को उनकी वापसी को स्वीकार नहीं थी।

प्रमुख खबरें

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर