ठंड से ठिठुरे दिल्लीवासी, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2018

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम, 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान साफ रहने और मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जाहिर किया है।

 

इसे भी पढ़ेंः आतंकियों के परिजनों से मिल बोलीं महबूबा- ऐसी घटनाएं बंद न हुई तो परिणाम होगें खतरनाक

 

अधिकारी ने बताया ‘‘आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।’’ रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi In Odisha | ओडिशा में पीएम मोदी की चुनावी सभाएं, कहा- डबल इंजन सरकार का भरोसा, बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया

CICSE 2024 का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

शुरुआती कारोबार में आई तेजी, सेंसेक्स 74,206 के पार, निफ़्टी भी 93 अंक चढ़ा

सुप्रिया सुले बनाम सुनेत्रा पवार!! बारामती लड़ाई से पहले अजीत पवार ने भतीजे रोहित पवार का मजाक उड़ाया, जानें क्या कर दिया कमेंट