Kashmir में शीतलहर जारी, शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पहलगाम सर्वाधिक ठंडा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

कश्मीर में सोमवार को अधिकतर स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के साथ ही घाटी में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर का पहलगाम कल रात घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस से कम था।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान पिछली रात शून्य से नीचे सात डिग्री से तीन अंक नीचे लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री और काजीगुंड में शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से कश्मीर में मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि, भीषण सर्दी ‘चिल्लाई कलां’ की 40 दिनों की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन कश्मीर में शीत लहर जारी है। घाटी इस समय 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ (छोटी ठंड) की चपेट में है, जिसके बाद 10 दिनों का ‘चिल्लई-बच्चा’ (हल्की ठंड) का दौर आएगा।

प्रमुख खबरें

No Foundation Makeup Tips: बिना फाउंडेशन के पाएं Alia Bhatt का मेकअप लुक, ट्राई करें ये हैक्स

VB-G RAM G Bill: शशि थरूर का केंद्र सरकार पर कटाक्ष: राम का नाम बदनाम ना करो

Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

Sansad Diary: G Ram G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष ने गांधी जी का नाम हटाने का किया विरोध