श्रीनगर में शीतलहर का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2017

श्रीनगर। श्रीनगर शहर में इस मौसम के दौरान सबसे अधिक सर्दी रही और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। साथ ही कश्मीर घाटी के शेष हिस्से का न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में लेह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शहर और घाटी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला जिसके कारण दृश्यता का स्तर घटर कर 300 मीटर हो गया। कश्मीर के शेष हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है और सभी मौसम केन्द्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में काजीकुंड शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा शहर का न्यनूतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि उत्तर कश्मीर में स्थित गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

इन राशियों के जातकों को करनी चाहिए कंदब के पेड़ की पूजा, परेशानियां होगी दूर

मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा, प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कमान

BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव