दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर आने कारण दिल्ली में बुधवार को शीत लहर का कहर जारी रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में ‘‘घना’’ कोहरा छाने से दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने शीत लहर की जानकारी दी। उसने न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया: दिलीप घोष

उन्होंने बताया कि अगले दो दिन भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने बताया कि ‘घना’ कोहरा छाने के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।

बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से उत्तरी-पश्चिमी सर्द हवाओं के शनिवार से मैदानी इलाकों की ओर आने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को न्यूनूतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस,सोमवार को सात डिग्री सेल्सियस और रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में जनवरी का सबसे अधिक तापमान है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार