पंजाब और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप सोमवार को भी जारी रहा। हरियाणा का नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर को फटकार लगाते हुए अखिलेश का वीडियो वायरल, बोले- तुम बहुत छोटे कर्मचारी हो, भागो यहां से

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश:8.1, 5.3, 6.1, 4.8, 5 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.5 डिग्री सेल्सियस और करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान रोहतक में 8.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़, नारनौल, हिसार और करनाल में कई जगह कोहरा भी छाया।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक घाटी में अगले दो दिनों में छिटपुट से भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा