ठंड का प्रकोप जारी, राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी और कुहरे का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

जयपुर। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है। विभाग ने शनिवार को कई जिलों में शीतलहर व कोहरे की चेतावनी जारी की है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आर. एस. शर्मा ने बताया कि कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिलहाल राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: टेलीकॉम कंपनियों ने सरकार से पूछा, NSD के बाद नेटवर्क में सेंध के लिए किसकी जिम्मेदारी होगी?

इसके साथ ही इस दौरान इन जिलों के अलावा जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व जोधपुर जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गयी है। इस बीच राज्य में बीते चौबीस घंटे में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी सबसे सर्द रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, अलवर में 8.6 डिग्री, धौलपुर में 9.8 डिग्री, गंगानगर में 9.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 10.0 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर