कर्नाटक के विधि मंत्री की फोन बातचीत सामने आने के बाद सहयोगी मंत्री ने इस्तीफे की सलाह दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

बेंगलुरु,16 अगस्त। कर्नाटक के विधि और संसदीय कार्य मंत्री जे सी मधुस्वामी के इस कथित बयान पर उनके कुछ कैबिनेट सहयोगियों ने भी आलोचना की है कि ‘‘सरकार काम नहीं कर रही, हम किसी तरह संभाल रहे हैं’’। मधुस्वामी और चन्नापटना के सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर के बीच फोन पर हुई एक बातचीत शनिवार को सामने आई। मधुस्वामी को किसानों के संबंध में वीएसएसएन बैंक के खिलाफ भास्कर की शिकायतों के जवाब में फोन पर उनसे कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम यहां सरकार नहीं चला रहे, हम बस किसी तरह संभाल रहे हैं और अगले 7-8 महीने तक किसी तरह खींचना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मधुस्वामी को अगर लगता है कि केवल वही बुद्धिमान व्यक्ति हैं तो उन्हें सबसे पहले अपने दिमाग से यह बात निकालनी होगी।’’ मधुस्वामी को सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर फोन पर अपनी ही सरकार के मंत्री सोमशेखर की कथित निष्क्रियता को लेकर असमर्थता जताते हुए सुना जा सकता है। मधुस्वामी को फोन पर कहते सुना गया, ‘‘मैं इन विषयों को जानता हूं। मैंने इस बात से एस टी सोमशेखर (सहकारिता मंत्री) को अवगत करा दिया है। वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्या करें?’’ इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने कहा कि मधुस्वामी ने ये बयान नहीं दिये होंगे और किसी ने संशय पैदा करने के लिए ऐसा किया होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सच नहीं हो सकता, आपको मधुस्वामी से बात कर स्थिति साफ करनी होगी। मधुस्वामी ऐसी बात कहें, असंभव है। हमारे विरोधियों में से कुछ षड्यंत्रकारियों की भ्रम पैदा करने की यह करतूत हो सकती है।’’ विपक्षी कांग्रेस ने ऑडियो लीक होने के बाद बसवराज बोम्मई नीत सरकार पर निशाना साधा है और इसे ‘नाकारा’ कहा है।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे