सहायक संचालक पर कलेक्टर ने लगाया जुर्माना, फाइलों को थूक लगाकर पलटाने पर कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Mar 28, 2021

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक ऐसा वाक्या सामने आया जब कलेक्टर ने सहायक संचालक पर जुर्माना लगा दिया। दरआसल जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 27 मार्च को प्रातः 11 बजे से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के उपरांत सहायक संचालक मत्स्य विभाग एस.के. त्यागी द्वारा फाईलों में कलेक्टर के हस्ताक्षर कराते समय फाइलों के पृष्ठों को हाथ से थूक लगाकर पलटाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में 107 वर्ष के बुजुर्ग महंत कृष्णदास ने लगाया कोरोना टीका

कलेक्टर वेद प्रकाश को सहायक संचालक का यह कृत्य आपत्तिजनक और मर्यादा के अनुकूल न होने के साथ ही कोरोना काल में इस तरह का कृत्य अत्यधिक आपत्तिजनक भी है। इस कृत्य के लिए कलेक्टर वेद प्रकाश ने सहायक संचालक एस.के. त्यागी पर 100 रूपये का जुर्माना लगा दिया। कोरोना काल में जब लोग संक्रमण के खतरे को लेकर सजग है और हाथों को पल-पल सैनिटाइज कर रहे है उस दौरान सरकारी कार्यालय में इस तरह का कृत्य संक्रमण को बढ़ाने वाला हो सकता है। जिसको लेकर कलेक्टर ने आपत्ति लेते हुए सहायक संचालक के खिलाफ कार्यवाही की है।

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत