MP में शुरू हुए कॉलेज, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन

By सुयश भट्ट | Sep 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज यानी बुधवार से कॉलेज पुनः शुरु हो रहे हैं। कॉलेज आने वाले छात्रों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और पैरेंट्स की अनुमति पत्र लेना जरुरी है। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

आपको बता दें कि कॉलेज आने वाले छात्रों को कोर्स-सब्जेक्टस के बारे में अभी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही फ्रेशर्स को फिलहाल हॉस्टल में एंट्री नहीं मिलेगी। और सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सभी छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रोफेसर और प्रबंधन के निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें:MP में शुरू होगी पहली से पांचवी तक की कक्षाएं, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ निर्णय 

वहीं बताया जा रहा है कि छात्र एक झुंड बनाकर कहीं भी एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। क्लास और कॉलेज परिसर में पूरी तरह मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही 50 फीसदी छात्रों के साथ ही अभी क्लास लगाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट के बीच Sensex 1385 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24344 के पार

Delhi में लगातार चौथे दिन हवा बहुत खराब, AQI 368 और PM2.5 बना मुख्य प्रदूषक

परविंदर झोटा की पत्नी को ₹2 करोड़ और सरकारी नौकरी, Joint Action Committee का धरना खत्म

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला