MP में डेंगू से बिगड़ते हालात, शुरू होगा 'डेंगू से जंग जनता के संग' अभियान

Shivraj Singh chauhan
सुयश भट्ट । Sep 15 2021 10:13AM

‘डेंगू से जंग जनता के संग’ जागरूकता महाअभियान भोपाल से शुरू कर रहे हैं। इसमें जनता को जागरूक किया जाएगा। ज्यादा दिन तक पानी इकट्ठा हो जाता है उसको नष्ट करने का काम किया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में डेंगू से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के कई जिले डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘डेंगू से जंग जनता के संग’ अभियान की भोपाल  के नेहरु नगर से शुरुआत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में शुरू होगी पहली से पांचवी तक की कक्षाएं, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुआ निर्णय 

आपको बता दें कि इस अभियान में जनता को जोड़कर सप्ताह में एक दिन पानी एकत्रित करने वाली जगह को साफ करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज से डेंगू को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। 

दरअसल‘डेंगू से जंग जनता के संग’ जागरूकता महाअभियान भोपाल से शुरू कर रहे हैं। इसमें जनता को जागरूक किया जाएगा। ज्यादा दिन तक पानी इकट्ठा हो जाता है उसको नष्ट करने का काम किया जाएगा। इसके साथ साथ छिड़काव और फॉगिंग का काम भी किया जाएगा। और जनप्रतिनिधि मोहल्ले और वार्ड में जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के किसान ने कर्ज के चलते अपने खेत में की आत्महत्या, कांग्रेस विधायक ने बताया इसे शिवराज सरकार की नाकामी

फिलहाल प्रदेश में डेंगू ने 2500 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भोपाल में 24 घंटे में मिले 9 मरीज के साथ आंकड़ा 203 के पार हो गया है। इस खतरनाक वायरस से प्रदेश में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़