Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2026

पुर्तगाल और कोलंबिया की टीम मैच शुरू होने से पहले ही विश्व का फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी लेकिन अब मुकाबला ग्रुप विजेता बनने के लिए था। मैच गोलरहित ड्रॉ रहा जिससे कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा। इस मैच को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन यह किसी भी समय रोमांच की पराकाष्ठा तक नहीं पहुंचा। कोलंबिया ने तीन मैच में से दो मैच जीते और एक ड्रॉ कराया और उसने सात अंक के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। पुर्तगाल एक जीत और ड्रॉ के साथ पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।

कोलंबिया ने भी पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टो को व्यस्त रखा जिन्होंने छह बचाव किए, जो टीम के पहले दो मैचों में किए गए कुल बचाव से भी अधिक है। यह मैच 64,478 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला गया, जिनमें कोलंबिया के पूर्व फुटबॉल स्टार कार्लोस वाल्डेरामा, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (जो एफबीआई के निदेशक काश पटेल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक सुइट में बैठे थे), एनएफएल के स्टार जेमिस विंस्टन, एनबीए खिलाड़ी जिमी बटलर, अभिनेता मैट डेमन और पूर्व एनएफएल स्टार चाड जॉनसन भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत