By अनन्या मिश्रा | Oct 20, 2025
अक्तूबर के महीने में ढेरों त्योहार आते हैं। ऐसे में त्योहारों के मौके पर हर कोई अपने लुक का खास ख्याल रखता है। वहीं महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए रोजाना एक से बढ़कर एक आउटफिट कैरी करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन भीड़ से अलग हटकर नजर आना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी कम समय में घर पर ही स्टाइल कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
अगर आप नवरात्रि या फिर दीवाली में खूबसूरत लुक क्रिएट करने की सोच रही हैं, वह भी कम खर्चे में, तो आप मार्केट से पॉली सिल्क प्रिंटेड दुपट्टा से अपना लुक क्रिएट कर सकती हैं। मार्केट से आप 200-300 रुपए में स्कर्ट और सस्ता क्रॉप टॉप खरीद लें। फिर इस दुपट्टे को स्टाइल करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अगर आप नवरात्रि लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं औऱ भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो किसी भी क्रॉप-टॉप और स्कर्ट का पेयर बनाकर इस तरह के खूबसूरत दुपट्टे को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे उल्टे या सीधे पल्ले में स्टाइल करने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको नया और यूनिक लुक मिलेगा।