मैटरनिटी फोटोशूट में कॉमेडियन भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, खूबसूरती के कायल हुए लोग

By एकता | Mar 20, 2022

इंडिया की बेस्ट फीमेल कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लोगों को अपनी बातों पर जोक्स पर हँसा कर उन्होंने घर घर पहचान बनाई है। कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही माँ बनने वाली है। अपने मजाकिया अंदाज और जोक्स की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली भारती इन दिनों अपने मैटरनिटी फोटोशूट की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, "आने वाले बच्चे की मम्मी"। मैटरनिटी फोटोशूट में कॉमेडियन ने रोज कलर की रफल्ड ड्रेस पहनी हुई है। भारती अपने मैटरनिटी फोटोशूट में बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर माँ बनने की ख़ुशी साफ़ नजर आ रही है। भारती की इन तस्वीरों को अबतक आठ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस के साथ साथ टेलीविज़न अभिनेत्री पवित्रा पुनिया, रुबीना दिलैक से लेकर अदा खान जैसे सेलिब्रिटी भी भारती के गॉर्जियस लुक की तारीफ़ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Ask Me Anything सेशन के दौरान यूजर ने विद्या बालन से पूछ लिया कुछ ऐसा, गुस्से में अभिनेत्री ने दे दिया यह जवाब


इससे पहले भारती सिंह ने होली के मौके पर अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ बेहद ही खास तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में हर्ष लिंबाचिया अपनी पत्नी भारती के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह अपने प्रेगनेंसी के टाइम के लम्हों के वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। भारती सिंह अपनी प्रेगनेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं और उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक अच्छे पति की तरह उनका अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। खबरों की माने तो भारती सिंह अप्रैल के पहले हफ्ते में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Ladies & Ladies Toxic Teaser: यश की फिल्म की फीमेल लीड्स का फर्स्ट लुक देखकर खुश नहीं हैं फैंस, क्यों?

जून में बिजली की Record High मांग, खपत 11.62% बढ़ी, जानें क्या है Power Grid पर इसका असर

PoK में पाकिस्तानी सेना की बर्बादी शुरू, सड़कों पर जनसैलाब! हर तरफ मचा हंगामा

भारत के दुश्मन पर इजरायल का सबसे बड़ा अटैक, पाकिस्तान का बुरा हाल!