'ब्रिटेन को अपनी कॉलोनी बना ले भारत', UK के राजनीतिक संकट के बीच कॉमेडियन ट्रेवर नूह का पुराना वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Oct 21, 2022

ब्रिटेन का राजनीतिक संकट लगातार  बढ़ता ही जा रहा है। बीते दो दिनों के भीतर दो बड़े मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने 20 अक्टूबर को अपना इस्तीफा दे दिया। दिन ब दिन खस्ताहाल होती ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था के बीच लिज ट्रस के कई फैसले उनके राजनीतिक भविष्य पर भारी पड़ गए और आखिरकार ट्रस को अपनी प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी। लिज ट्रस का केवल 45 दिनों का कार्यालय किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा सेवा की गई सबसे छोटी अवधि रही। ट्रस ने बोरिस जॉनसन का स्थान लिया था, जिन्हें इस साल की शुरुआत में पार्टीगेट कांड के बाद उपजे विवादों के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था। एक के बाद एक राजनीतिक संकट से जूझ रहे ब्रिटेन के बीच दक्षिण अफ्रीका के एक कॉमेडियन ट्रेवर नूह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्रस ने खुली बगावत के बीच छह सप्ताह बाद ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया

ट्रेवर ने चुटकी लेते हुए कहा कि भारत को इंग्लैंड आना चाहिए और ऐसा होना चाहिए, '"देखिए, हमें ऐसा करने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन आप लोगों को पता ही नहीं है, कि सरकार कैसे चलना है।  हमें अब इन चीजों को ठीक करना होगा, हमें इन तमाम चीजों को ठीक करना ही होगा।" ट्रेवर नोह का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं और ब्रिटेन का मजाक उड़ा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Champions League: Real Madrid को घर में लगा बड़ा झटका, Harry Kane के गोल से Bayern Munich ने रौंदा।

ईरान के बाद इजरायल के निशाने पर भारत का दुश्मन? लॉक हो गया टारगेट!

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Raghav Chadha के Interesting Idea ने मचाई सियासी हलचल, क्या AAP से अलग बनाएंगे New Party?