किसान परिवार से आने वाले नीरज चोपड़ा का अब तक का सफर रहा है शानदार, टोक्यो में भी नहीं दिखा ऐसा जैवलिन खिलाड़ी

By अंकित सिंह | Aug 05, 2021

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक की जैवलिन प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। अपने इस प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने देशवासियों में एक गोल्ड की उम्मीद जगा दी। देशवासी उनसे अब गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह गोल्ड के प्रबल दावेदारों में से सबसे मजबूत दावेदार है। अपने इस प्रदर्शन के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि मैं अपने पहले ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहा हूं और काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। वार्म अप के दौरान मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं था लेकिन पहले थ्रो (क्वालीफाइंग दौर में) में मैंने अच्छा कोण हासिल किया और यह परफेक्ट थ्रो थी। यह (फाइनल) बिलकुल अलग अहसास होगा क्योंकि यह मेरा पहला ओलंपिक है। शारीरिक रूप से हम सभी कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और तैयार हैं लेकिन मुझे मानसिक रूप से तैयार होने की भी जरूरत है। 7 अगस्त को नीरज चोपड़ा फाइनल खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympic 2020 India vs Pakistan: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम जैवलीन थ्रो के फाइनल में

अपने परिवार के बेहद करीब रहने वाले नीरज लगातार आगे बढ़ते रहें। नीरज साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता किसान हैं जबकि माता गृहणी हैं। 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था। नीरज ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। अब तक एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में भारत में सिर्फ दो पटेल पदक ही हासिल किया हैं। नीरज से पहले 1983 में गुरतेज सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2018 के ही कॉमनवेल्थ गेम में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था जिसमें उन्होंने 86.47 दूरी पर भाला फेंका था। इसके बाद वह कंधे की चोट के शिकार हो गए जिससे उन्हें खेल से काफी वक्त तक दूर रहना पड़ा। जब तक नीरज ठीक होते देश में और विश्व में कोरोना महामारी का दौर था। ऐसे में कई सारे खेल इवेंट्स रद्द हो गए। इसी साल नीरज ने इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में 88.07 मीटर का तो करके अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympic Highlights Day 13: भारतीय पुरुषों ने दिखाया अपना दम, पहवान रवि दहिया पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

23 वर्षीय नीरज अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी वर्ल्ड लेवल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। नीरज लगातार जैवलिन में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। अगर नीरज अपना वर्तमान बेस्ट थ्रो 88.07 मीटर को दोहरा देते हैं तो भारत के लिए गोल्ड पक्का है। नीरज का मुकाबला त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशोरन वाल्कॉट से होगा जिनका बेस्ट थ्रो 85.38 मीटर है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Yamuna River पर अगले महीने से शुरू होगी ये शानदार Cruise सर्विस जानिए कब और कैसे कर सकेंगे सफर

Top 10 Breaking News 30 April 2026 | Sunjay Kapur Property Case | Bengaluru Heavy Rain | Supreme Court Pawan Khera | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Rohit Sharma Birthday Special: रोहित शर्मा के नाम हैं ये अनोखे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

Delhi में Rajnath Singh की अहम बैठक, West Asia के तनाव के बीच Italy से रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा