वह राष्ट्रीय दामाद आयोग की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं, पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी का तंज

By अंकित सिंह | Jun 18, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नेता अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर रहे हैं, और आगामी चुनावों में अपनी मज़बूत स्थिति सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी नेताओं पर तीखे हमले कर रहे हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारिवारिक मूल्यों की बात करते हैं, लेकिन बिहार में जो हो रहा है उसे अनदेखा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में गद्दारी- बिहार में यारी, नहीं चलेगी... बिहार चुनाव के लिए AAP का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं, तो मुझे आश्चर्य है कि वे मंच पर तीनों दामादों को माला पहनाकर स्वागत करेंगे या नहीं। मैं सवाल करता हूं कि संतोष मांझी प्रधानमंत्री को माला पहनाएंगे, अशोक चौधरी के दामाद को या चिराग पासवान के साले को। प्रधानमंत्री रोजगार बांटने, गरीबी खत्म करने या पलायन रोकने नहीं आ रहे हैं, बल्कि फिर से धोखा देने आ रहे हैं। वे लंबा-चौड़ा भाषण देने आ रहे हैं, हमें गाली देने आ रहे हैं। आरजेडी नेता ने बिहार सरकार पर भी हमला बोला और पूछा कि इसमें कितने लोग आरएसएस कोटे से हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान से यह बात साबित हो गई है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद