वापसी के बाद विभिन्न चिकित्सा से गुजरे विंग कमांडर अभिनंदन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली लाए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह अभिनंदन अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारियों से मिले। अभिनंदन शुक्रवार की रात करीब पौने बारह बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। उन्हें तुरंत वायुसेना केन्द्रीय मेडिकल प्रतिष्ठान (एएफसीएमई) ले जाया गया जो सेना के तीनों अंगों के वायुकर्मियों का मेडिकल आकलन केन्द्र है। अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था। अपने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। अधिकारियों ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं जिनके रविवार तक जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच का चरण पूरा होने जाने के बाद अभिनंदन की‘डीब्रीफिंग’ (सवाल-जवाब) की प्रक्रिया शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: इस वजह से भारतीय वायुसेना के हीरो अभिनंदन को भारत लौटेने में लगा समय

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया जब भारत ने मंगलवार को पौ फटने से पहले पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को बमबारी कर तबाह कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बुधवार को अपने विमानों से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसके इरादों को विफल कर दिया। भारतीय वायुसेना ने सीआरपीएफ के काफिले पर 14 फरवरी कोहुए आत्मघाती हमले के 12 दिन बाद जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर बमबारी की। सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव