नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुए CRPF जवान राकेश्वर सिंह की पत्नी ने यूं जाहिर की अपनी खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

जम्मू। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए ‘कोबरा’ कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास की मुक्ति की खबर के बाद बृहस्पतिवार को जम्मू स्थित उनके घर पर पसरा सन्नाटा उत्सव में बदल गया। मन्हास की पत्नी ने इसे जीवन का सबसे खुशी का पल करार दिया। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच तीन अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अगवा किये गए 210वीं कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट ऐक्शन (कोबरा) के कांस्टेबल राकेश्वर सिंह मन्हास को जब एक न्यूज चैनल पर एम्बुलेंस से उतरते देखा गया तो उनके परिवार के सदस्यों के आंसू छलक आए।

प्रमुख खबरें

Pakistan Fuel Crisis: महज 2 हफ्ते का Petrol Stock बचा, Policy अड़चनों और बढ़ते कर्ज से कंगाली की राह पर इस्लामाबाद

अमेरिकी सेना में अब Male Standard पर जोर, Pete Hegseth ने US Soldiers के लिए Testosterone Test अनिवार्य किया

China की दोस्ती से चिढ़े ट्रंप ने फोड़ा पुल, ईरानियों ने फिर गजब कर दिया

Indian Navy SSC Officer: Indian Navy में SSC Officer के 275 पदों पर Recruitment, जानिए Qualification और पूरा Process