अमेरिकी शुल्क से प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिए सुझाव देने को समिति का गठन: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी शुल्क से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए समिति का गठन किया गया है और उसके सुझाव लागू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया, ‘‘ हमने विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करने, वैकल्पिक बाजारों की पहचान करने और प्रभावित उद्योगों की मदद के लिए उपाय सुझाने हेतु एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।’’

उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल अर्थव्यवस्था में हर क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने के लिए डेटा केंद्रों की आवश्यकता है और महाराष्ट्र इस क्षेत्र में अग्रणी है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के निर्माण कार्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि काम तेजी से जारी है और यह तय समय पर पूरा हो जाएगा।

परियोजना के पूरे होने की संभावित तिथि के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘ नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम तेज गति से जारी है। मुझे लगता है कि हम इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर लेंगे।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम