अमेरिका: कैपिटल हिंसा की जांच कर रही समिति ने ट्विटर, मेटा समेत कई बड़ी कंपनियों को समन भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका में पिछले साल छह जनवरी को कैपिटल (संसद भवन) में हुई हिंसा मामले की जांच कर रही प्रतिनिधि सभा की एक समिति ने ट्विटर, मेटा, रेडिट और यूट्यूब को समन जारी किए हैं। समिति ने कुछ महीने पहले एक दर्जन से अधिक सोशल नेटवर्किंग साइट से दस्तावेजों का अनुरोध किया था लेकिन सांसदों ने कहा कि कंपनियों के प्रारंभिक जवाब अपर्याप्त थे, जिसके बाद ये समन जारी किए गए हैं। समिति के अध्यक्ष बेनी थॉम्पसन ने बृहस्पतिवार को कंपनियों से 2020 के चुनाव के बारे में गलत सूचना फैलाने में उनकी कथित भूमिका और घरेलू हिंसक चरमपंथ को बढ़ावा देने, जिससे परिणामस्वरूप छह जनवरी, 2021 को हिंसा हुई, से संबंधित रिकॉर्ड की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Covid-19 India Updates | 24 घंटों में भारत ने 2,64,202 नए मामले दर्ज, 315 लोगों की गयी जान

पत्र में कहा गया है कि अल्फाबेट के स्वामित्व वाला यूट्यूब वह मंच था, जहां संसद की घेराबंदी और इसे मूर्त रूप देने की ‘‘साजिश’’ का प्रसार हुआ। समिति ने कहा कि कैसे मेटा, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था, का इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों के बीच घृणा, हिंसक और उकसाने वाले संदेशों के आदान-प्रदान के साथ-साथ गलत सूचना फैलाने के लिए किया गया था। पत्र में बताया गया है कि ट्विटर को संभावित हिंसा के बारे में चेतावनी दी गई थी कि उसके मंच पर संभावित हिंसा की साजिश रची जा रही है और कैसे इसके उपभोक्ता ‘‘चुनाव में धोखाधड़ी के पूर्व राष्ट्रपति के आरोपों’’ को बढ़ावा देने वाले संदेशों के प्रसार में लगे हुए थे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच