श्रीलंका में ईस्टर धमाकों की जांच कर रही कमेटी ने राष्ट्रपति सिरिसेना को सौंपी रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए विस्फोटों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने सोमवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को सौंप दी। धमाकों में 11 भारतीयों सहित 258 लोगों की मौत हो गयी थी। कमेटी का नेतृत्व करने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश विजित मलालगोडा ने राष्ट्रपति सिरिसेना को रिपोर्ट सौंप दी। कमेटी के अन्य सदस्यों में मंत्रालय के पूर्व सचिव पद्मश्री जयमाने और पूर्व पुलिस प्रमुख एन के इलानगाकून भी मौजूद थे। रिपोर्ट के ब्यौरे के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। 

राष्ट्रपति सिरिसेना ने धमाकों की जांच और अन्य कारणों सहित इसके मूल कारणों का पता लगाने के लिए 22 अप्रैल को कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने जांच के बारे में अंतरिम रिपोर्ट पूर्व में भी राष्ट्रपति को सुपुर्द की थी। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन सरकार ने धमाके के लिए इस्लामी अतिवादी गुट नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) पर दोष मढ़ा था। 

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!