हरियाणा में जाटों की मांगों पर कार्रवाई की निगरानी करेगी समिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2017

चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकार की गई जाट समुदाय की मांगों पर त्वरित कार्रवाई के लिए सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि समिति रोजाना के आधार पर मांगों पर हुई कार्रवाई की निगरानी करेगी। शर्मा ने कहा, समिति में अतिरिक्त महाधिवक्ता कुलदीप तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक (रोहतक रेंज), नवदीप सिंह विर्क और जाटों के प्रतिनिधि के रूप में वकील एसएस खरब शामिल हैं। मंगलवार को दिन में जाटों ने अपनी मांगें स्वीकार होने के बाद पूरे हरियाणा से अपना आंदोलन वापस ले लिया।

 

प्रमुख खबरें

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई

Assam में 10.56 लाख वोटर्स के नाम कटे! चुनाव से पहले बड़ा झटका, बदलेंगे सियासी समीकरण?

2026 में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का महा-दांव, बॉर्डर 2 से रामायण तक, ये 5 फिल्में मचाएंगी तहलका

Abhishek Banerjee का EC पर सीधा वार: भाजपा का एजेंट, सही लिस्ट छुपा रहा चुनाव आयोग