हरियाणा के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए बनेगी समितियां: खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

नयी दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के उद्देश्य से समितियां बनाई जाएगीं जिनमें भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) दोनों के नेता होंगे। खट्टर ने रविवार को दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं जजपा के दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा ने राज्य में जजपा के साथ मिल कर सरकार बनाई है। खट्टर ने यहां उप राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘राज्य विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के वास्ते समितियां बनाई जाएंगी जिनमें भाजपा और जजपा दोनों दल के नेता होंगे।’’ गौरतलब है कि भाजपा के पास राज्य में सरकार बनाने के लिए छह सीटें कम थीं इसलिए उसने जजपा के साथ मिल कर सरकार बनाने का समझौता शुक्रवार को किया था।

प्रमुख खबरें

Chabahar Port पर भारत ने पलट दी पूरी बाजी, Vikram Misri चले US, Jaishankar ने Iran को लगाया फोन

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

Turkey में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावरों को मार गिराया गया

Lashkar का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब, 19 जगह छापे पड़ने के बाद फरार आतंकी Abdullah Abu Hureira समेत कई गिरफ्तार