CWG 2022: मुक्केबाज निकहत जरीन पदक के करीब, शिव थापा और सुमित हुए बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

बर्मिंघम। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के महिला लाइटवेट 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि शिव थापा (63.5 किलो) और सुमित कुंडू (75 किलो) राउंड 16 में हारकर बाहर हो गये। जरीन ने आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से महिलाओं के लाइटवेट वर्ग में मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बागाओ पर जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनायी लेकिन थापा को विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता स्कॉटलैंड के रीस लिंच से मिली 1-4 की हार से खेलों से निराशाजनक तरीके से बाहर होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: तैराकी में इतिहास रचने की ओर भारत, श्रीहरि नटराजन ने की फाइनल में एंट्री, जानिए कौन हैं ये

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि मैंने पहला मुकाबला जीत लिया और मैं अगले दौर में अच्छा करने के लिये तैयार हूं। मैं पदक से बस एक मुकाबले की दूरी पर हूं लेकिन मैं यहां स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद लगाये हूं। ’’ थापा ने अच्छी शुरूआत की, उन्होंने शुरूआती राउंड में प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज पर पूरी तरह दबदबा बनाया। लेकिन उन्हें अगले दो राउंड में अति-आत्मविश्वास और ‘फोकस’ की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा जिसमें स्कॉटलैंड के मुक्केबाज ने अपनी लंबी कद काठी और लंबे हाथों का बढ़िया इस्तेमाल कर मुक्के जड़े। तीसरे और अंतिम राउंड में थापा मुकाबले में बने हुए थे लेकिन लिंच ने आक्रामक रूख अपनाया जिससे थापा के पास रक्षात्मक होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। नतीजा लिंच के पक्ष में रहा। सुमित ने भी शुरूआत अच्छी की लेकिन अनुभवहीनता का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर