CWG 2022: तैराकी में इतिहास रचने की ओर भारत, श्रीहरि नटराजन ने की फाइनल में एंट्री, जानिए कौन हैं ये

Srihari Nataraj
ANI
निधि अविनाश । Aug 1 2022 9:17AM

श्रीहरि नटराज का जन्म 16 जनवरी 2000 को हुआ था और वे बैंगलोर के रहने वाले हैं। तैराकी में पहले कोच एसी जयराजन थे फिर बाद में निहार अमीन कोच बने।उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, 2018 एशियन गेम्स और 2019 वर्ल्ड एक्वेटिक मीट में 21 साल की उम्र में ही हिस्सा ले लिया।

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महज 54.55 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले श्रीहरि नटराज भारत के चौथे तैराक बन गए है। यह पहली बार है जब श्रीहरि ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और अब बेंगलुरु के श्रीहरि 21 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाना चाहते हैं।अब सवाल है कि क्या वह 2010 में दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-तैराकी स्पर्धा में प्रशांत कर्माकर के ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय तैराक बन सकते हैं?

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन

कौन है श्रीहरि नटराज
श्रीहरि नटराज का जन्म 16 जनवरी 2000 को हुआ था और वे बैंगलोर के रहने वाले हैं। तैराकी में पहले कोच एसी जयराजन थे फिर बाद में निहार अमीन कोच बने।उन्होंने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, 2018 एशियन गेम्स और 2019 वर्ल्ड एक्वेटिक मीट में 21 साल की उम्र में ही हिस्सा ले लिया।
पहला बड़ा रिकॉर्ड
श्रीहरि नटराज ने जुलाई 2019 में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े।
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू
श्रीहरि नटराज ने तुर्कमेनिस्तान में आयोजित 2017 एशियाई इंडोर और मार्शियल आर्ट्स खेलों में शॉर्ट कोर्स तैराकी में भाग लिया।
अन्य उपलब्धियां
श्रीहरि नटराज ने अगस्त 2019 में बुडापेस्ट में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में तीन बैकस्ट्रोक स्पर्धाओं में सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। यह सब उन्होंने महज 18 साल की उम्र में किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़