CWG 2022: टेबल टेनिस में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहले मैच में महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

बर्मिंघम। मनिका बत्रा की अगुवाई में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में खिताब की रक्षा का अभियान जीत के साथ शुरू करते हुए शुक्रवार को ग्रुप दो के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 3 . 0 से हराया।

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games 2022: पहले दिन हॉकी, क्रिकेट समेत इन खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम, इन चेहरों पर रहेगी नजर

महिला युगल मुकाबले में श्रीजा अकुला और रीत टेनिसन ने दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवडर्स और डेनिशा पटेल को 11 . 7, 11 . 7, 11 . 5 से हराकर भारत को बढत दिलाई। इसके बाद मौजूदा चैम्पियन बत्रा ने मुसफिक कलाम को पहले एकल मैच में 11 . 5, 11 . 3, 11 . 2 से हराया।बत्रा पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थी। अकुला ने दूसरे एकल में पटेल को 11 . 5, 11 . 3, 11 . 6 से हराकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। भारतीय टीम दूसरे मैच में फीजी से खेलेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Champions Trophy: दीपिका की हैट्रिक से भारत ने चीन को 6-2 से हराया

China के Long March-2F रॉकेट से अंतरिक्ष जाएगा Pakistan का पहला अंतरिक्ष यात्री

यूपी चुनाव: Akhilesh Yadav ने Congress से सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करने को कहा

Samsung ला सकता है Galaxy S27 Ultra, 200MP कैमरा और 5700mAh बैटरी मिलने की उम्मीद