Nikki Haley On China | साम्यवादी चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, उसके गुब्बारे अमेरिका में आना राष्ट्रीय शर्म की बात है, निक्की हेली का बाइडन पर हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष वार्षिक कार्यक्रम ‘कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में दिए प्रभावशाली भाषण में भारतीय मूल की अमेरिकी हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए उसे ‘‘समाजवादी’’ पार्टी बताया। उन्होंने भाषण में अमेरिका की विदेश नीति पर अपना ध्यान केंद्रित किया और कहा कि अमेरिका को उन देशों को मदद नहीं देनी चाहिए जो उससे नफरत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar ने कहा- Modi ऐसे कप्तान हैं जिनके साथ सुबह छह बजे से देर रात तक नेट पर प्रेक्टिस करनी होती है

प्राइमरी चुनाव के दौरान उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। हेली 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में अभी तक इकलौती महिला दावेदार हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेता ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं होता कि (राष्ट्रपति) जो बाइडन चीन को क्यों बगैर सजा छोड़ रहे हैं। चीनी कंपनियों के पास अब अमेरिका की 3,80,000 एकड़ से अधिक की जमीन है, जो हमारे सैन्य अड्डों के लगभग बराबर हैं। हम क्या कर रहे हैं? हमें किसी दुश्मन को हमारे देश में जमीन खरीदने नहीं देना चाहिए। और हमें हर विश्वविद्यालय को यह बताने की जरूरत है - आप या तो चीन से या अमेरिका से पैसा ले सकते हैं, लेकिन दोनों से आपको पैसा नहीं मिलेगा।’’ तीन-दिवसीय सम्मेलन के लिए देशभर से राष्ट्रीय राजधानी में जुटी जनता ने हेली के भाषण का स्वागत किया। अपने भाषण में हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी, राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आलोचना की। हेली के अपना भाषण समाप्त करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने ‘ट्रंप, ट्रंप, ट्रंप’ के नारे लगाए।

प्रमुख खबरें

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब