कन्हैया कुमार को लेकर मनीष तिवारी का तंज, बोले- 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' के पन्ने फिर से पलटे जाएं

By अनुराग गुप्ता | Sep 28, 2021

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र संघ नेता और बेगूसराय से भाकपा उम्मीदवार रह चुके कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी के मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। हालांकि कोई भी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।तिवारी ने साधा निशानाइसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कन्हैया कुमार को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर 'कम्युनिस्ट इन कांग्रेस' नामक पुस्तक के पन्ने फिर से पलटने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अब शायद कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की साल 1973 की पुस्तक ‘कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस’ के पन्ने फिर से पलटे जाएं। लगता है कि चीजें जितनी ज्यादा बदलती हैं, वो उतना ही पहले की तरह बनी रहती हैं। आज इसे फिर से पढ़ता हूं। कन्हैया के समर्थन में लगे पोस्टरकन्हैया कुमार के पार्टी में स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में कन्हैया कुमार के साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।युवाओं की टीम तैयार कर रहे राहुलप्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी एक बार फिर से युवाओं की टीम तैयार कर रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में युवा नेताओं के साथ पार्टी नेता संपर्क में हैं और उन्हें जल्द ही लाने के बारे में विचार किया जा रहा है। इसी के चलते कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी पार्टी में लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस बिहार में कन्हैया कुमार को लेकर बड़ा दांव खेल सकती है।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj 2026 पर Mathura में Yamuna Snan करने से दूर होता है अकाल मृत्यु का भय

US Senate में John Thune फिर बने रिपब्लिकन नेता, चुनाव टालने की मांग 31-15 से खारिज

Sonia Gandhi के संस्मरण पर सियासी घमासान! Belonging A Journey of Love में अन्ना आंदोलन, RSS और अहमद पटेल की मौत से जुड़ी 3 बड़ी तथ्यात्मक गलतियां आईं सामने

Kolkata-Sairang Express Derailment | असम में बड़ा ट्रेन हादसा! गुवाहाटी के दिगारू में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, इंजन समेत 7 डिब्बे बेपटरी