कश्मीर पर नहीं वित्तीय संकट पर ध्यान दें इमरान, नहीं तो कट जाएगी PM ऑफिस की बिजली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामाबाद की बिजली कंपनी ने लाखों रुपये के बकाये बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय की बिजली काटने की धमकी दी है। पाकिस्तान इन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इस्लामाबाद इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (आईईएससीओ)ने बुधवार को प्रधानमंत्री सचिवालय को भेजे नोटिस में कहा यदि बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है तो बिजली काट दी जाएगी।

कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय पर 41 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। प्रधानमंत्री सचिवालय ने पिछले महीने के 35 लाख रुपये का भुगतान भी नहीं किया है। कंपनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में पहले भेजे गये नोटिस का भी जवाब नहीं दिया। कानून के मुताबिक, लगातार दो महीने का बिजली का बिल नहीं जमा होने पर कंपनी चेतावनी देकर बिजली की आपूर्ति रोक सकती है। बिलों का भुगतान नहीं होने की वजह से बिजली कंपनी निजी बिजली उत्पादकों को भुगतान नहीं कर पा रही है।

राहुल के बयान को पाक ने बनाया भारत के खिलाफ सबूत, पूरा मामला जानने के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं