गोवा के दिग्गज नेताओं की तुलना मौजूदा भाजपा नेता से करना उनका अपमान : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

नयी दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के अपने समकक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाउसाहेब बंदोडकर, जैक डी सेक्वेरा और मनोहर पर्रिकर जैसे गोवा के कद्दावर राजनेताओं की तुलना मौजूदा नेताओं से करना अपमान की बात है, जिन्हें ‘‘थोक’’ में खरीदा-बेचा जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को गोवा के राजनेताओं को ‘‘तीसरे दर्जे’’ का बताया था, जिसकी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कड़ी आलोचना की थी और इस बयान को प्रदेश दिग्गज नेताओं दिवंगत पर्रिकर और सेक्वेरा का ‘‘अपमान’’ करार दिया था।

इसे भी पढ़ें: केरल में गिरजाघर ने बड़े ईसाई परिवारों के लिए कल्याणकारी योजना की घोषणा की

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘ विधायकों की इस तरह खरीद-फरोख्तकर भाउसाहेब बंदोडकर का अपमान किया गया। डॉ. जैक सेक्वेरा ने गोवा को खरिदते एवं बिकते देखने के लिए लोगों के मताधिकार की लड़ाई नहीं लड़ी थी। मनोहर पर्रिकर ने अथक प्रयास इसलिए नहीं किए ताकि कांग्रेस विधायकों को थोक में खरीदते हुए देखें।’’ दिवंगत पर्रिकर ने रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी। सिक्वेरा गोवा के एक प्रमुख राजनेता थे और उन्हें व्यापक रूप से जनमत सर्वेक्षण का जनक माना जाता है, जिसके कारण 1987 में पूर्व केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला। बंदोडकर गोवा के पहले मुख्यमंत्री थे। जैन ने गोवा के अपने समकक्ष नीलेश कैब्राल के साथ सार्वजनिक बहस करते हुए कहा कि गोवा के नेता ‘‘तीसरे दर्जे’’ के हैं और जनता से अपील की थी कि उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘पहले दर्जे’’ के नेताओं को चुने।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav