मोहम्मद रिजवान के मैदान पर नमाज पढ़ने को लेकर ICC में शिकायत दर्ज, जानें पूरी डिटेल

By Kusum | Oct 16, 2023

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मुसीबत में पड़ गए हैं। दरअसल, 6 अक्टूबर को हैदराबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने हैदराबाद स्टेडियम में नमाज पढ़ी थी जो कि अब उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी में शिकायत दर्ज की है। वहीं जिंदल ने अपनी शिकायत में लिखा कि रिजवान ने इस हरकत से खेल की भावना को ठेस पहुंचाई है। 

वहीं वर्ल्ड कप 2023 भारत में होने और मैदान के बाहर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण खिलाड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। इससे पहले आईसीसी ने 11 अक्टूबर को पाकिस्तान द्वारा अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराने के बाद गाजा के समर्थन में किए गए ट्वीट के लिए रिजवान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया था। उस दौरान आईसीसी ने कहा था कि मैदान के बाहर किसी व्यक्ति के कृत्य के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई करना उनके अधिकार में नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Fashion Tips: Office Meeting हो या Dinner Date, ये 5 ट्रेंडी बैग्स आपके स्टाइल में लगा देंगे चार चांद

H-1B Visa पर भारी शुल्क से नौकरियां बाहर जाने की आशंका, FIIDS ने चेताया

Mayawati की Hijab विवाद पर नसीहत: Ambedkar का संविधान सबको समान अधिकार देता है

Pakistan के PIMS Hospital में आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका