‘चौकीदार चोर है’ नारे को लेकर बिहार की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

आरा। बिहार में आरा की एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’ नारे को लेकर शनिवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह नारा राजद्रोह के बराबर है। गांधी ने समस्तीपुर की अपनी रैली में लोगों से यह नारा लगवाया था। एक स्थानीय वकील सत्यव्रत ने अपनी शिकायत में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को भी सह आरोपी बनाया है, जिन्होंने गांधी के साथ मंच साझा किया था। इस शिकायत में उन्होंने कई समाचार चैनलों और संबंधित जिला मजिस्ट्रेट को गवाह के तौर पर नामित किया है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान के लोगों के साथ चौकीदार ने अन्याय किया : राहुल गांधी

शिकायत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) और 505 (1) के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। ये धाराएं राजद्रोह और लोगों के बीच डर पैदा करने से संबंधित है। वकील ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में शिकायत दायर की गई है। इस पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। उन्होंने कहा कि वह यह देखकर बहुत आहत हुए थे जब गांधी भीड़ से यह नारा लगवा रहे थे। गांधी राफेल सौदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कुछ समय से जनसभाओं में ‘चौकीदार चोर है’ नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

SEBI का कस्टोडियंस के लिए नया फरमान: विनियमित और गैर-विनियमित सेवाओं को करना होगा अलग, नेटवर्थ के नियम भी बदले

Subedaar Movie Review | अनिल कपूर का दमदार अभिनय, लेकिन कमजोर कहानी ने फीका किया फिल्म का असर

तय समय से पहले डराएगी Scary Movie 6, रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें अब कब आएगी फिल्म

US-India दोस्ती दान नहीं, Mutual Interest है, Raisina Dialogue में Christopher Landau का बड़ा बयान