Bengaluru stampede: सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण हुई त्रासदी...मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2025

सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के सिलसिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने दावा किया कि यह घटना सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण हुई। स्नेहमयी कृष्णा ने कहा कि यह सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण हुई त्रासदी है। आरसीबी राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम नहीं है। यह शराब विक्रेताओं द्वारा खरीदी गई एक निजी टीम है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को उन्हें आमंत्रित करने और उनका सम्मान करने की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून और सुरक्षा के संबंध में किसी भी पूर्व तैयारी के बिना विधान सौध के सामने जल्दबाजी में आयोजित कार्यक्रम के कारण यह त्रासदी हुई। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरू में भगदड़: पुलिस ने आरसीबी और प्रबंधन कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु भगदड़ की घटना में कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड प्रशासनिक समिति, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जवाब में, KSCA ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित कई आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह ने आज शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।

प्रमुख खबरें

Assam लॉन्च करेगा अपना Satellite, Private Partner चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sunil Ambekar बोले: अति-वामपंथी आंदोलन कमजोर होने पर मुख्यधारा की पार्टियों में गए

Raksha Bandhan पर महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा, CM Yogi Adityanath ने बढ़ाई समयसीमा

Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें