त्रिपुरा में पांच जुलाई को पूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा लागू, आपात सेवाएं चालू रहेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने कोविड-19 का संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिये पांच जुलाई को 24 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार देर रात फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 22 मार्च के जनता कर्फ्यू से प्रेरित लॉकडाउन रविवार सुबह पांच बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह पांच बजे समाप्त होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही। देब ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान जिस तरह 22 मार्च को हम सभी अपने घरों में रहे, उसी तरह हम रविवार सुबह पांच बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक अपने घरों में ही रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: क्या त्रिपुरा में बढ़ेगा लॉकडाउन ? शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने दिया जवाब 

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा कोविड-19 महामारी के पहले दौर से गुजर रहा है। हमें दूसरे तथा तीसरे चरण के लिये तैयार रहने की जरूरत है। हमें सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान केवल आपात सेवाओं के संचालन की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रविवार को महामारी अधिनियम लागू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन नियमों का पालन करने की अपील की। इससे पहले, राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा में हालात अच्छे हैं, लेकिन सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती।

प्रमुख खबरें

गेंदबाजों से एक कदम आगे रहने के कारण ही Gaikwad को मिली सफलता : Hussey

Newsroom | Prajwal Revanna Videos Case | ये सारे अश्लील वीडियो 4-5 साल पुराने हैं, बेटे प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल पर बोले पिता, BJP की भी आयी पहली प्रतिक्रिया

ईमेल के जरिए गोवा हवाई अड्डे पर बम रखे होने की मिली खबर, बढ़ाई गई सुरक्षा

इंडी अलायंस वाले पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे, Amit Shah बोले- बिहार में जाति की राजनीति खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी