Health Tips: शरीर में विटामिन डी की कमी को ऐसे करें पूरा, नहीं तो बार-बार पड़ सकते हैं बीमार

By अनन्या मिश्रा | Jul 03, 2023

खुद को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और न्यूट्रिशन्स की जरूरत होती है। शरीर में किसी भी न्यूट्रिशन की कमी होने पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। ऐसे में शरीर को जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिशन्स मिलते रहें। इसके लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी होता है। अगर हम हेल्दी डाइट नहीं लेते हैं तो हमारे शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने लगती है। ऐसे में कई बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। इसके साथ ही हमारे शरीर के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़ें: Slow Metabolism Signs: स्लो मेटाबॉलिज्म होने पर शरीर देता है यह संकेत, जानें आप भी

विटामिन डी की कमी के लक्षण

कमजोरी महसूस होना

नाखूनों का कमजोर होना

बोन डेंसिटी का कम होना

इम्यूनिटी का कमजोर होना

बालों का पतला होना और झड़ना

मुंह में छाले होना

त्वचा का रूखापन

डिप्रेशन(डिप्रेशन के लक्षण) महसूस होना

डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं

ऐसे दूर करें विटामिन डी की कमी

सूरज की रोशनी

बता दें कि विटामिन डी की कमी को दूर करने का सबसे पहला और अच्छा तरीका सूरज की रोशनी है। अगर आप संतुलित डाइट ले रहे हैं। लेकिन आपको सूरज की रोशनी नहीं मिल पा रही। या आप सूरज की रोशनी में न के बराबर रहते हैं। तो आपकी बॉडी में विटामिन डी का लेवल सही नहीं होता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको रोज सुबह 07:30 से 09:00 के बीच 10 से 15 मिनट के लिए सूरज की रोशनी में टहलना चाहिए।

विटामिन डी सप्लीमेंट्स

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आपको विटामिन डी की कमी से होने वाले लक्षण अपने शरीर में महसूस हो रहे हैं। तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट् आपको विटामिन डी के स्तर के आधार पर आपको विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। आपके शरीर में विटामिन डी कितना कम है, उसी के आधार पर मात्रा में अंतर हो सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट ले। 

प्रमुख खबरें

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत

राहुल की नेता ने गायत्री मंत्र को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया? IIT कानपुर के पूर्व छात्र ने अच्छे से Fact-Check कर दिया