By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर के पास से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जाते समय दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।
इस बीच, परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विभागों तथा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति देने से पहले छात्रों की जांच की जा रही है।