13-14 वर्ष की बच्चियों के मां बनने पर Governor Anandiben Patel ने जताई चिंता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 13-14 साल की लड़कियों के मां बनने पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस उम्र में उन्हें पढ़ाई करनी चाहिए और अपने भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कम उम्र में गर्भधारण को लेकर समाज के नजरिए में बदलाव लाने की अपील की। वह बृहस्पतिवार को यहां महर्षि यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षोत्सव को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने बाल गृहों में रह रही छोटी-छोटी बच्चियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने की उम्र में कई बार बच्चियां भ्रमित हो जाती हैं और उनका उत्पीड़न किया जाता है। पटेल ने दावा किया, “बेटियों के साथ अन्याय करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि अब ऐसी बच्चियों को सहयोग एवं संरक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनमें आत्मबल विकसित हो रहा है और वे जीवन में आगे बढ़ रही हैं। राज्यपाल ने बताया कि ऐसी भी बच्चियां हैं, जिनके माता-पिता दोनों जेल में हैं और वे बाल गृहों में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।

उन्होंने इस संबंध में समाज को सावधान रहने तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गलत कार्यों से दूर रहने और सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। आनंदी बेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों के पीड़ित बच्चों को जन भवन की ओर से गोद लेकर शिक्षा और संस्कार से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में