Eid Fashion 2025: ईद पर स्टाइलिश नोज पिन के साथ कंप्लीट करें अपना लुक, मेहमान भी तारीफ करने पर हो जाएंगे मजबूर

By अनन्या मिश्रा | Mar 29, 2025

हर मुस्लिम के लिए ईद का त्योहार बहुत ज्यादा खास होता है। ईद का पर्व एक महीने का रोजा रखने के बाद मनाया जाता है। ऐसे में ईद को खास बनाने के लिए हर कोई खास तरह की तैयारी करता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, तो वहीं लोग अपने लुक्स को भी भीड़ से अलग रखना चाहते हैं। खासकर महिलाएं और लड़कियां अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक का खास ख्याल रखती हैं। 

वहीं कई महिलाएं ईद पर खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए नोज पिन पहनती हैं। ऐसे में अगर आप भी नोज पिन पहनने का शौक रखते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ स्टाइलिश और ट्रेंडी नोज पिन दिखाने जा रहे हैं। इन नोज पिन को पहनने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।

बोहो नोज पिन ट्रेंडी और खूबसूरत ज्वेलरी में से एक है। यह अक्सर कई डिजाइनों, मेटल्स और स्टोन के साथ आती है। यह नोज पिन आमतौर पर बोहेमियन लुक देती है। ऐसे में आप भी ईद के मौके पर बोहो नोज पिन पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

यूनिक नथ

इन तरह की नोज पिन लड़कियों के लिए बेस्ट मानी जाती है। ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ईद पर इसको कैरी कर सकती हैं। यह यूनिक होने के साथ ही आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी।

बंजारा नोज पिन

बंजारा नोज पिन एक अनोखी और ट्रेंडी ज्वेलरी है। जो न सिर्फ लड़कियों बल्कि महिलाओं को भी बहुत पसंद आता है। यह नोज पिन भारतीय बंजारा समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बंजारा नोज पिन हाथों से बनाई जाती है। इसको रंग-बिरंगे पत्थरों, कड़े और दाने से सजाकर बनाया जाता है। एथनिक आउटफिट पर यह नोज पिन काफी जचती है। ऐसे में ईद के मौके पर बंजारा नोज पिन पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।

स्टोन्ड नोज पिन

बता दें कि स्टोन वाली नोज पिन को आप अपने वेस्टर्न से साथ इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहन सकती हैं। यह सिंपल और क्लासी नजर आता है। इस नोज पिन को आप अपनी ईद वाली ड्रेस के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक की Gruha Lakshmi Scheme में बड़ा बदलाव, 1.24 करोड़ लाभार्थियों का होगा Face Recognition सत्यापन

नेपाल: बाढ़ प्रभावित त्रिशूली-3ए सुरंग में फंसे 42 कर्मचारियों को निकालने के लिए सेना का अभियान तेज

दलीप ट्रॉफी: पूर्वी क्षेत्र ने मध्य क्षेत्र को 266 रन पर समेटा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने कुछ देर की कप्तानी

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान