By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026
भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में तीसरे से पांचवें नंबर पर खिसकने के बाद उनकी सोच में बदलाव आया है और अब वह क्रीज पर जमने पर फोकस करने की बजाय पहली ही गेंद से चौके छक्के लगाने की कोशिश करते हैं। पिछले एक साल में लक्ष्य का पीछा करने में महारत हासिल करने वाले तिलक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नीतिश रेड्डी के साथ भारत को संकट से निकाला। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 से आगे है।
तिलक ने कहा ,‘‘ आखिरी ओवरों में गेंदबाजों पर बल्लेबाज से अधिक दबाव होता है। मेरे दिमाग में हमेशा यही सकारात्मक सोच रहती है कि गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है और रन बनेंगे ही।’’