तृणमूल कांग्रेस ने कसा बजट पर तंज, कहा- दूरदर्शिता रहित बजट, इसकी थीम ‘सेल इंडिया’ है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2021

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह शत-प्रतिशत ‘दूरदर्शिता रहित’ बजट है जिसकी थीम ‘सेल इंडिया’ (भारत को बेचना) है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2021-22 के लिए आम बजट प्रस्तुत किया जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया आई।

इसे भी पढ़ें: असम, बंगाल में चाय बागानकर्मियों के कल्याण के लिये एक हजार करोड़ का प्रस्ताव

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओब्रायन ने कहा, ‘‘भारत का पहला कागज रहित बजट शत-प्रतिशत दूरदर्शिता रहित बजट भी है। इस फर्जी बजट की थीम भारत को बेचना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे: बिक गया, हवाईअड्डे: बिक गये, बंदरगाह: बिक गये, बीमा कंपनियां: बिक गयीं, पीएसयू: 23 बिक गये।’’ तृणमूल कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि बजट में आम आदमी और किसानों की अनदेखी की गयी है और यह अमीरों को और धनवान तथा निर्धन को और गरीब बनाएगा, वहीं मध्यम वर्ग को इसमें कुछ भी नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें: आम बजट से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती: अश्विनी चौबे

उन्होंने पश्चिम बंगाल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के आंकड़े देते हुए कहा, ‘‘ग्रामीण सड़कें: 2011 तक 39,705 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें थीं, 2011-20 के बीच 88,841 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ।’’ डेरेक ओब्रायन ने कहा कि ग्रामीण सड़कों के मामले में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल ने कल ही कर दिया, केंद्र सरकार आज केवल बातें कर रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा