कंप्यूटर खरीद में धोखाधड़ी का मामला, आलीशान विला में पुलिस ने की छापेमारी तो एडल्ट फिल्म स्टूडियो का हो गया भंडाफोड़

By एकता | Aug 16, 2022

आये दिन सोशल मीडिया पर कई चौकाने वाले मामले सुर्खिया बटोरते रहते हैं। इन दिनों थाईलैंड का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, एक चीनी शख्स को ढूढ़ते हुए थाईलैंड पुलिस एक विला में छापेमारी करने पहुंची थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां चल रहे पोर्न स्टूडियो का पता चला, जिसके बाद उन्होंने एडल्ट एक्ट्रेस, एक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आईये जानते हैं पूरा मामला क्या है-

यह मामला थाईलैंड में चोन बरी के सट्टाहिप जिले का है। पुलिस ने विला रेड के दौरान पोर्न स्टूडियो का खुलासा किया और 4 आरोपियों को पोर्नोग्राफिक मटेरियल प्रोड्यूस करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए लोगों में 33 साल के चीनी डायरेक्टर ली, 24 साल के चीनी इंटरप्रेटर अर्जोंग, 20 साल का मेल एक्टर और 24 साल की एक्ट्रेस शामिल हैं। थाईलैंड पुलिस ने पोर्न स्टूडियो में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें: इस शख्स ने 700 कब्रों के साथ खिंचवाई फोटो, अपने शौक में अब तक खर्च कर चुका हैं इतने करोड़

कैसे पोर्न स्टूडियो तक पहुंची पुलिस

पोर्न स्टूडियो में काम करने वाले एक चीनी शख्स ने अपनी गलत जानकारी देकर एक कंप्यूटर खरीदा था। जिसके बाद कंप्यूटर क्राइम्स एक्ट के उल्लंघन के मामले में थाईलैंड पुलिस उसे ढूंढ रही थी। शख्स की तलाश करने के लिए पुलिस उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स जाँच रही थी। इस दौरान उन्हें बैंकॉक में पोर्न मूवी शूट करने वाले एक चीनी ग्रुप के बारे में पता चला।

जाँच में पुलिस को यह भी पता चला कि ये ग्रुप एक विज्ञापन के जरिये थाई पोर्न एक्टर्स को मूवी बनाने के लिए बुला रहे थे। पुलिस ने खुलासा किया कि विला में शूट की गयी पोर्न फिल्मों को एक चीनी प्लेटफार्म पर दिखाया जाना था। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उसे हर दिन काम करने के 45 हजार रुपये मिलते थे, वहीं एक्टर को दिन के 10 हजार रुपये मिलते थे।

प्रमुख खबरें

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैक

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चाहिए, 102 रुपये नहीं