शादी के मेन्यू से हटा लड़की का पसंदीदा खाना तो दुल्हन ने तोड़ डाला रिश्ता, वायरल हो गई स्टोरी

marraige
common creative
निधि अविनाश । Aug 13 2022 3:02PM

लड़की अपनी शादी में फूड ऑप्शन में 2-4 वेजिटेबल खाना रखना चाहती थी, लेकिन उसके मंगेतर ने इसे पैसे की बर्बादी कहते हुए मेन्यू में वेगन फूड नहीं डलवाने को कहा। लेकिन लड़की ने बात ठान ली थी और वो इस मुद्दें पर कोई बहस नहीं करना चाहती थी।

शादी के फूड मेन्यू में अपनी पसंद का खाना न होने के कारण दुल्हन ने रिश्ता ही तोड़ दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसके दूल्हे ने बिना-पूछे फूड मेन्यू में बदलाव कर दिया था जिससे वह काफी गुस्से में आ गई थी और शादी ही तोड़ डाली।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बना राष्ट्रीय ध्वज की सबसे बड़ी मानव छवि का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मीनाक्षी लेखी ने कही यह बात

SarahJake2022 नाम की एक यूजर ने Reddit पर शादी टूटने की वजह बताई। मंगेतर की उम्र 31 साल है  और लड़की की उम्र 25 साल, दोनों की जल्द शादी होने जा रही थी और शादी की प्लानिंग भी जोर-शोर से शुरू हो गए थे। हर चीज पर सहमति बन गई थी सिवाए फूड मेन्यू के, क्योंकि लड़की का परिवार केवल वेज खाना खाता है वहीं लड़के का पूरा परिवार मीट खाने का शौक रखता है। लड़की अपनी शादी में फूड ऑप्शन में 2-4 वेजिटेबल खाना रखना चाहती थी, लेकिन उसके मंगेतर ने इसे पैसे की बर्बादी कहते हुए मेन्यू में वेगन फूड नहीं डलवाने को कहा। लेकिन लड़की ने बात ठान ली थी और वो इस मुद्दें पर कोई बहस नहीं करना चाहती थी।

कुछ दिनों बाद लड़की को पता चलता है कि फूड मेन्यू में बदलाव किया गया है और मेन्यू से सारे वेजिटेबल फूड हटा दिए गए है। ये सुनने के बाद लड़की को बहुत गुस्सा आया और मंगेतर को फोन लगाना शुरू कर दिया लेकिन उसके मंगेतर ने फोन नहीं उठाया जिसके बाद वो लड़के के ऑफिस चली गई। लड़का उसे देखकर हैरान था और लड़की को समझाया की फूड मेन्यू से सब हटाना उसकी मां का आइडिया था। ये कहने के बाद लड़की को वापस घर भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: राजीव गांधी की सरकार का रुश्दी की किताब पर प्रतिबंध लगाना उचित था: नटवर सिंह

दोनों परिवार वालों के बीच बात होने लगी और लड़के की मां अपने फैसले से पीछे नहीं हट रही थी। लड़की ने एक और पोस्ट डाला और बताया कि उन्होंने ये शादी कैंसिल कर दी है। इस फैसले को सुनकर इंटरनेट में मौजूद कई यूजर ने उसकी तारीफ की और कहा कि शादी एक समझौता है और तुम्हारा एक्स इस समझौते के लिए तैयार नहीं था। कई यूजर्स ने लड़की के फैसले को सही बताया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़