CONCACAF Gold Cup: Giménez के गोल से मैक्सिको ने पनामा को हराकर कप का खिताब जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

इंगलवुड। सेंटियागो गिमनेज के 88वें मिनट में दागे गोल की बदौलत मैक्सिको ने रविवार को यहां पनामा को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार कोनकाकाफ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। ओबेल्न पिनेडा ने शानदार पास देकर सर्कल के अंदर गेंद गिमनेज पर पहुंचाई जिन्होंने फर्राटा लगाते हुए हेरोल्ड कमिंग्स और फिडेल एस्कोबार को पीछे छोड़ा और गोलीकपर ओरलैंडो मोस्क्वेरा को छकाकर टूर्नामेंट का अपना दूसरा और कुल चौथा गोल दागा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी ओपन की हार ने मुझ पर काफी भावनात्मक प्रभाव डाला: सिंधू

अर्जेन्टीना में जन्में गिमनेज इससे तीन मिनट पहले ही स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे थे। टूर्नामेंट में मैक्सिको के खिलाफ सिर्फ दो गोल हुए। टीम ने जितनी बार यह टूर्नामेंट जीता है उतनी बार बाकी देशों ने मिलकर भी इस टूर्नामेंट को नहीं जीता है। अब तक अमेरिका सात बार और कनाडा एक बार गोल्ड कप खिताब जीत चुका है।

प्रमुख खबरें

होटलों की जगह बौद्ध मठों में छुट्टियां, खूब पसंद आ रहा Monastery Stay का नया ट्रेंड

New Zealand Election: त्रिशंकु स्थिति के बीच Christopher Luxon संभालेंगे कार्यवाहक सरकार

बस्तर में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, दिमागी नक्सल वाले बयान पर सपा का पलटवार

Tata Steel के Q2 Results के बाद Muhurat Trading में शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा उछले