मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि

By दिनेश शुक्ल | Sep 01, 2020

भोपाल। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर जहाँ पूरे देश में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री और  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जहाँ डॉ. प्रणव मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किए। तो वही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी पूर्व राष्ट्रपति और अपने नेता को श्रृद्धासुमन अर्पित किए। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने मुखर्जी के निधन पर कांग्रेस परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंनें कहा कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन