Nikki Murder Case: 'कोई पछतावा नहीं, वो खुद मरी', पत्नी को जिंदा जलाने वाले दरिंदे पति का कबूलनामा

By एकता | Aug 24, 2025

ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के आरोपी पति विपिन भाटी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। अस्पताल ले जाते समय विपिन ने साफ कहा कि उसने निक्की को नहीं मारा, बल्कि वह 'खुद मर गई।'

इस घटना के बाद भी विपिन ने कोई अफसोस जाहिर नहीं किया। उसने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैंने उसे नहीं मारा। वह खुद मरी। पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। यह बहुत आम बात है।'

इसे भी पढ़ें: दहेज की आग में जली निक्की, छह साल के बेटे के सामने जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार

इस मुठभेड़ के बाद निक्की के पिता ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने इंडिया टुडे को बताया, 'पुलिस ने सही काम किया। एक अपराधी हमेशा भागने की कोशिश करता है, और विपिन एक अपराधी था।' उन्होंने बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की।

निक्की को कथित तौर पर उनके ससुराल वालों ने उनके छोटे बेटे और बहन के सामने प्रताड़ित किया और आग लगा दी थी। उनके 6 साल के बेटे ने उस भयानक घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'मेरी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा और फिर लाइटर से आग लगा दी।'

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी