By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021
रियो दि जिनेरियो। ब्राजील के कई खिलाड़ी कोरोना महामारी के कारण कोपा अमेरिका खेलना भी नहीं चाहते थे लेकिन टूर्नामेंट में अपराजेय अभियान के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना पेरू से होगा। पेरू के खिलाफ सेमीफाइनल में ब्राजील का पलड़ा भारी होगा क्योंकि इसी टीम को दो सप्ताह पहले उसने ग्रुप चरण में 4 . 0 से हराया था। इस मैच में विजयी टीम का सामना शनिवार को ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना या कोलंबिया से होगा। ब्राजील के मिडफील्डर फ्रेड ने एक प्रेस कांर्फेंस में कहा ,‘‘ यह स्वाभाविक है कि अपनी सरजमीं पर हम पसंदीदा टीम हैं लेकिन हमें उसके अनुरूप खेलना भी होगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ चिली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल कठिन था लेकिन अगला मैच और भी कठिन होगा।