मेरठ में भाजपा विधायक समेत आज 44 लोगों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नये मामले सामने आये। नये संक्रमितों में जिले के किठौर से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी भी शामिल हैं।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। त्यागी मेरठ के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा राजकुमार ने बताया कि आज 4879 नमूनों की रिपोर्ट आयी है जिसमें से 44 में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है। 

इसे भी पढ़ें: अब किसानों को आसानी से मिलेगी यूरिया खाद: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने बताया कि आज मिले अन्य संक्रमितों में 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के दो जवान, तीन पुलिसकर्मी, एक प्राईवेट चिकित्सक शामिल हैं। इनके अलावा आज 16 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इनमें तीन महिलाएं अस्पताल कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के सामने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1637 हो गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सफल उपचार के बाद अबतक 1107 मरीज परी तरह ठीक हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा